फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: स्मार्ट मीटर हो जाएगा प्रीपेड, रिचार्ज पर मिलेगी बिजली; खत्म होने से पहले मिलेगा अलर्ट मैसेज

Mon, 25 Aug 2025 04:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से जिले में करीब सात लाख उपभोक्ता हैं। इनमें करीब 50 हजार के घर स्मार्ट मीटर लगे हैं। जो अब प्रीपेड मीटर की तरह काम करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम की ओर से लगवाए गए स्मार्ट मीटर अब प्रीपेड मीटर की तरह काम करेंगे। इसकी खासियत यह होगी, उपभोक्ता मोबाइल की तरह ही अब प्रीपेड मीटर को रिचार्ज कर बिजली का उपभोग कर सकेंगे। जब रिचार्ज की तिथि खत्म होने वाली होगी, तो उसके पहले मोबाइल पर मैसेज भी आएगा। ताकि बिजली कटने की समस्या न हो और निर्बाध बिजली का लाभ उपभोक्ता ले सकें। 

विज्ञापन


पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से जिले में करीब सात लाख उपभोक्ता हैं। इसमें करीब 50 हजार उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगे हैं। जो पोस्टपेड की तरह काम करता है। यानी महीने में जितनी बिजली की खपत होती है, उसका बिल आता है। 

अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगने के बाद यह समस्या भी दूर हो जाएगी। उपभोक्ता जितना रिचार्ज करेंगे, उतना बिजली वह प्रयोग कर सकेंगे। फिलहाल 5000 उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड हो गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें