आईआईटी निदेशक प्रो प्रमोद जैन।
- फोटो : अमर उजाला।
जल संसाधन और प्रबंधन पर भी होगा काम
आईआईटी बीएचयू में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लांच वर्चुअल सेंटर के तहत जल संसाधन और उसके प्रबंधन पर भी काम होगा। साथ ही शहर के सटीक जल बजट का भी इसमे मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्लाउड, डाटा एनालिसिस के साथ मिलकर शहरों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
निदेशक ने बताया कि आईआईटी ने हाल ही में डेटा एनालिसिस और प्रिडिक्टिव टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में डीएसटी के समर्थन से टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब स्थापित किया है। इसके अलावा शहर के क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन और पैदल यात्री प्रबंधन पर भी काम होगा। उधर वीएससीएल के सीईओ गौरांग राठी ने संस्थान के विशेषज्ञों के साथ समय-समय पर वेबिनार सहित अन्य आयोजनों के माध्यम से स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर काम करने का सुझाव दिया। जिसके बाद आईआईटी की तरफ से डॉक्टर अनुराग ओहरी, डॉ. अंकित गुप्ता डॉक्टर शिशिर गौर और उधर वीएससीएल की तरफ से डॉ. डी वासुदेवन सहित विशेषज्ञों की टीम भी बनाई गई है।