फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छोटी-बड़ी मालवाहक गाड़ियों को दिन में नहीं मिलेगी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने अस्थाई पार्किंग स्थलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

-अखरी चौकी के पार्किंग में बड़े और संपूर्णानंद पार्किंग में छोटी गाड़ियां खड़ी हो
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महाकुंभ से पलट प्रवाह के चलते शहर में तीन से चार गुना वाहनों का दबाव बढ़ गया है। हर तरफ जाम का सामना कर रहे लोगों की सहूलियत के लिए अब दिन में छोटी-बड़ी मालवाहक गाड़ियां शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी। ग्रामीण और शहर की सीमा पर इन्हें रोक दिया जाएगा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और अस्थाई पार्किंग में वाहनों को खड़ा कराने को कहा। बुधवार शाम पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण किया। कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज, संपूर्णानंद पार्किंग, अमर उजाला चौराहा, सिगरा, रथयात्रा, भेलूपुर, लंका, मालवीय चौराहा, नरिया, डीएलडब्ल्यू, मंडुवाडीह चौराहे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने कहा कि पार्किंग स्थलों के पास ऑपरेशन-चक्रव्यूह के तहत चेकिंग की जाए। अस्थाई पार्किंग स्थलों पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधाओं के तहत हेल्प डेस्क, पीए सिस्टम की व्यवस्था हो। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी., अपर पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें