माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। छावनी के होटल क्लार्क के अवैध पार्किंग स्थल को बुधवार देर शाम छावनी प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया। अवैध रूप से पार्किंग का इस्तेमाल किया जा रहा था। छावनी बोर्ड व होटल मैनेजमेंट के बीच नोकझोंक भी हुई।
सेना की क्यूआरटी व कैंट पुलिस की मौजूदगी में पार्किंग स्थल को खाली कराया गया। छावनी परिषद के अधिकारियों ने बताया कि भूमि को होटल क्लार्क की ओर से पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। भूमि को होटलों को सशुल्क आवंटित भी किया गया था।
होटल क्लार्क को 2019 से उक्त भूमि को आवंटन नहीं होने के बाद भी इस्तेमाल करने की शिकायत पर परिषद ने 2 माह पूर्व भी की थी। बावजूद इस्तेमाल की शिकायत पर छावनी प्रशासन का दल शाम 5 बजे होटल पहुंचा और रात 9 बजे पार्किंग स्थल को बलपूर्वक खाली कराकर अपने कब्जे में लिया। मुख्य अधिशासी अधिकारी सत्यम मोहन ने बताया की अवैध कब्जेदारों के खिलाफ परिषद प्रशासन की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।