फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामाबाद से सपा विधायक आलमबदी को पड़ा दिल का दौरा, लखनऊ रेफर

Mon, 31 Jul 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
सपा के कद्दावर नेता और विधायक आलमबदी - फोटो : file photo
विज्ञापन
सपा के कद्दावर नेता और विधायक आलमबदी को रविवार को दिल का दौरा पड़ने पर लखनऊ ले जाया गया है। निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक आलमबदी को रविवार की शाम सीने में तेज दर्द होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद डाक्टर ने बताया कि इन्हें दिल का दौरा पड़ा है। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। पार्टी के नेता और परिवार के लोग उन्हें पीजीआई लखनऊ लेकर चले गए। विधायक आलमबदी सादगी के पर्याय माने जाते हैं।

निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से  लगातार तीन बार से सपा विधायक हैं। वो राजीनीति में आने से पहले बिजली विभाग में जूनियर इंजिनियर थे। इन्होने नौकरी छोड़ कर सिविल लाइन में एक वेल्डिंग की दूकान खोल ली और वहीं से इनके विधायक बनने की कहानी शुरू हुई।
विज्ञापन

ये सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी हैं। 
विज्ञापन

पूर्वमंत्री के इकलौते बेटे का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पूर्व मंत्री और अतरौलिया विधान सभा से विधायक रहे शंभूनाथ सिंह के इकलौते पुत्र अशोक प्रताप सिंह ऊर्फ लल्लन सिंह (55) रविवार की भोर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जैसे ही यह सूचना लोगों को मिली उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। अंबेडकर नगर जनपद के रामबाग स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें