फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप से रात में मिली राहत, आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई

Sun, 23 Apr 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कई जगह पेड़ धराशाई, वैवाहिक आयोजनों के टेंट उखड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में रविवार की शाम अचानक मौसम बदलने से भीषण गर्मी और धूप से लोगों को राहत मिली। लगातार कई दिनों से तपन से लोग बेहाल थे। शाम को धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम की तल्खी में नरमी आ गई।
विज्ञापन


देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश होने से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं मड़ाई के लिए खेत-खलिहानों में पड़ी गेहूं की फसल को खासा नुकसान हुआ। ग्रामीण इलाकों में कई जगह पेड़ टूट कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हो गया।

वहीं, वैवाहिक आयोजनों का मजा भी फीका पड़ गया। कई जगह बिजली तारें टूटने से आपूर्ति ठप हो गई।  मौसम विज्ञानी का कहना है कि हवा का रुख नहीं बदला तो दो से तीन दिन तक मौसम में ऐसे ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन


रविवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम विज्ञान प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं चलने से मौसम में बदलाव हुआ है।

जमीन की सतह से एक किमी की ऊंचाई तक पुरवा हवा चलने और उसके ऊपर पछुवा से शुष्क और नम हवाओं के मिलने और लोकल हीटिंग के कारण धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी हुई है।

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल में कहीं-कहीं ओला भी पड़ सकता है। हवा का रुख पछुआ हो गया तो तेज धूप और लू फिर चलेगी। यदि हवा में बदलाव नहीं हुआ तो मौसम में नरमी रहेगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें