फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अगस्त माह में लापता व्यक्ति का 75 दिन बाद मिला कंकाल, कपड़े देख बेटे ने की पहचान; पास पड़ी थी खोपड़ी

Tue, 28 Oct 2025 11:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में लापता व्यक्ति का कंकाल मिलने की सूचना पाकर माैके पर चौबेपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने बीते 14 अगस्त काे तहरीर दी थी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
राजकुमार गोंड की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर के चुमकुनी गांव के निवासी राजकुमार गोंड (35) पुत्र रामजी बीते 14 अगस्त से लापता था। उस दिन दोपहर में किसी के बुलावे पर निकला तभी से घर नहीं लाैटे। परिजनों ने चौबेपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, मंगलवार को गांव के ही राजेश राय के खेत में अलग-अलग टुकड़े में उसका कंकाल मिला, इसकी पुष्टि उसके परिजनों ने की है। उसका बेटा जोनू गोंड सुबह आ रहा था तो उसके पिता की लोवर व गंजी दिख गई। वहां जाकर देखा तो उसका कंकाल कई टुकड़ों में बिखरा हुआ था।

इसकी सूचना मिलते ही डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। डेढ़ घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने बाबतपुर चौबेपुर मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। वह घर पर रहकर खेती-बाड़ी करता था।
विज्ञापन


उसके दो बेटे हैं। बेटे ने बताया कि बरवां फूलपुर थाना में जमीन का विवाद चल रहा है। हत्या की आशंका है। हम लोगों ने हर जगह पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज है। सूचना मिली है मौके पर जाने से स्पष्ट हो पाएगा। नरायनपुर गांव में फांसी वाली घटना से तुरंत पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें