फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस पहुंचे सिक्सर किंग युवराज सिंह, एक झलक पाने को फैंस का लगा जमावड़ा

Tue, 08 Aug 2017 08:18 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
युवराज सिंह को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह मंगलवार दोपहर वाराणसी पहुंचे हैं। वह अपने रेडिमेड गारमेंट की चेन यूवी कैन के प्रमोशन के लिए बनारस यहां आए हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट से वो सीधे होटल रमाडा के लिए निकले। यहां वो अपने ब्रांड यूवी कैन का प्रमोशन और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
विज्ञापन


इस बीच एयरपोर्ट से लेकर होटल रमाडा तक उनके फैंस कई जगह दिखे। सभी युवराज की एक झलक पाने को आतुर दिखे। इस चिलचिलाती धूप में भी सैकड़ों की संख्या में प्रशंसक  होटल के बाहर खड़े हैं।

क्रिकेटर युवराज सिंह के आने की सूचना से क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। नीलाभ साह ने बताया कि यूवी कैन पर बिकने वाले सामानों से होने वाली आय को कैंसर रोगियों के इलाज के लिए खर्च किया जाता है। इस शॉप में जेंट्स और लेडिज गारमेंट की कई सारी वैरायटी उपलब्ध होंगी।  
विज्ञापन
पिंच हिटर युवराज सिंह को अधिकांश युवा क्रिकेटर अपना आदर्श मानते हैं। इसके पूर्व युवराज सिंह आशीष नेहरा के साथ वाराणसी आए थे। ये क्रिकेटर इलाहाबाद में खुलने वाली स्पोर्ट्स अकादमी के उद्घाटन करने के बाद वापस चले गए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें