फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिले के छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय तैराकी के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लखनऊ में हुई प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। कोच विमल राय ने बताया कि बाबू केडी सिंह स्टेडियम में हुई तीन दिवसीय 69वीं माध्यमिक विद्यालय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के आखिरी दिन बंगाली टोला इंटर कॉलेज के छात्र सुमित साहनी ने जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं, सनातन धर्म इंटर कॉलेज के छात्र सत्यम साहनी ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इनके अलावा रिया पटेल ने भी रिले टीम में दूसरा स्थान प्राप्त करके अपनी योग्यता साबित की। इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है। वाटर पोलो में जिले की टीम चौथे स्थान पर रही, फिर भी तैराकी में मिली यह सफलता जिले के लिए गर्व का विषय है। इन युवा खिलाड़ियों से अब राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें