फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिला सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट और छेड़खानी, कपड़ा फाड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के लखनपुर में एक महिला के घर पर ड्यूटी कर रही महिला सिक्योरिटी गार्ड ने मारपीट और छेड़खानी कर कपड़ा फाड़ने का आरोप लगाया है। बताया कि ड्यूटी के दौरान उर्दू बाजार के युवकों ने उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के लखनपुर में एक घर पर बलिया जनपद के कंचनपुर नराव निवासी महिला सिक्योरिटी गार्ड निजी सुरक्षा के तौर पर ड्यूटी करती है। उसने तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार की रात 8.30 बजे ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान सोनू जायसवाल, शिवम जायसवाल और कई अन्य लोग आए और गाली गलौज करने लगे। महिला गार्ड ने विरोध किया। इस पर युवकों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसने कपड़े फाड़े। महिला गार्ड की तहरीर पर शहर कोतवाली के उर्दू बाजार निवासी सोनू जायसवाल, शिवम जायसवाल, सर्वेश जायसवाल सहित पांच नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी और बलवा का केस दर्ज किया गया। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें