फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बनारस के आसपास के चार जिलों की मिट्टी से छह पोषक तत्व लगभग खत्म, आयरन भी 15% घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व मृदा दिवस आज
विज्ञापन

- मिट्टी के 17 पोषक तत्वों में से आठ में कमी, चंदौली, भदोही और मीरजापुर की मिट्टी में 75-80% तक खत्म हो गए सल्फर, बोरान और जिंक
- कस्टमाइज फर्टिलाइजर्स से जितनी जरूरत होगी उतनी ही खाद देंगे किसान, इससे बाकी 9 तत्व रहेंगे सुरक्षित

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बनारस सहित चंदौली, मिर्जापुर और भदोही की मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी और हैवी मेटल की बढ़ोतरी होती जा रही है। बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान स्थित मृदा विज्ञान विभाग विभाग के मृदा वैज्ञानिक प्रो. सतीश सिंह और उनकी टीम ने इन जिलों में मिट्टी के 2500 सैंपल पर शोध किया है।
शोध में यह पाया है कि मिट्टी के 17 पोषक तत्वों में से अभी तक नाइट्रोजन, फाॅस्फोरस और पोटाश की कमी पाई जाती है और इनको किसान बाहर से डालता है। लेकिन अब सल्फर, बोरान और जिंक की भी 75 से 80 प्रतिशत कमी हो चुकी है। वहीं, इसके बाद भी मिट्टी से तत्वों के घटने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। आयरन और मैग्नीशियम तत्वों में भी 10 से 15 फीसदी तक कमी आ गई है। यानी कि मिट्टी के 17 में छह पोषक तत्व खत्म होने की कगार पर हैं और कुल आठ तत्वों में कमी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब बोरान, सल्फर और जिंक भी खरीद रहे किसान
मृदा वैज्ञानिक प्रो. सतीश सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर अब ज्यादातर किसानों ने सल्फर, बोरान और जिंक का इस्तेमाल किया तो फसल उत्पादकता भी बढ़ी। लेकिन, अब किसानों को जागरूक करके आयरन और मैग्नीशियम के खर्च और दुश्वारियों से बचाना होगा। इसके पीछे वजह सिर्फ मिट्टी का दोहन है। इसको कम करने के लिए भी बीएचयू में कई रिसर्च किए जा रहे हैं। इसमें से एक है कस्टमाइज फर्टिलाइजर। किसानों को फसल और मिट्टी की जरूरत के अनुसार ही उर्वरक दिया जाएगा। जैसे कि सोनभद्र, नौगढ़ में सल्फर, बोरान और जिंक कमी करीब 80 फीसदी तक कमी है ताे वहां पर बोरान आधारित फर्टिलाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, यदि किसी फसल में कम जिंक या कम पोटाश की जरूरत होगी वहां के कस्टमाइज फर्टिलाइजर में उतने की रासायनिक खाद इस्तेमाल करके ट्रीट किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें