वीडीए उपाध्यक्ष ने सभी जोनल अधिकारियों को दिए निर्देश माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
वाराणसी। अवैध निर्माण को वैध करने के लिए नियमों का पालन निर्माणकर्ताओं को करना पड़ेगा। वीडीए की ओर से अवसर तो दिया गया है, लेकिन पूरे नियमों का पालन करने पर ही फायदा मिलेगा। शहर में ज्यादातर निर्माण नियमों के दायरे में नहीं हैं। ऐसे में इन लोगोंं को परेशानी होगी। पहले लोग अवैध निर्माण करा लेते हैं, बाद में तवान के जरिये उसे वैध कराने की फिराक में रहते हैं। प्लॉट के क्षेत्रफल के आधार पर शमन शुल्क और तवान निर्धारित होता है। साथ ही कितने क्षेत्रफल में निर्माण कराया और कितना सेटबैक छोड़ा गया है। इन सबके आकलन के बाद शुल्क जमा कराने का प्रावधान है। वैध प्लॉटिंग से क्षेत्र का विकास नियोजित और सुव्यवस्थित रूप से हो पाता है, जिससे नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होती हैं। प्लॉटिंग के लिए विकास प्राधिकरण के जो नियम हैं, उनके अनुसार आवेदन पेश करने वालों को अनुमति दी जाएगी। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के अनुसार नियमों का पालन करने वालों को मौका दिया जा रहा है। इसके तहत जमीन से जुड़े सभी कागजात सही हो। नियम है कि प्लॉटिंग करने वालों को 15 प्रतिशत पार्क के लिए जगह छोड़नी पड़ेगी। आवासीय प्लॉट के लिए 9 मीटर चौड़ी सड़क हो। डूब या प्रतिबंधित क्षेत्र की प्लॉटिंग पर कोई अनुमति नहीं मिलेगी।