बीकापुर बूथ संख्या 153 पर तैनात बीएलओ विमला देवी पर ग्रामीण दूधनाथ यादव ने पूरे परिवार का नाम मतदाता सूची से बिना पूछे हटाए जाने आरोप लगाया है। दूधनाथ यादव ने सोमवार को बीडीओ चिरईगांव को लिखित शिकायत दी। कहा कि उनके परिवार के सभी सदस्यों का नाम केवल एक ही स्थान पर मतदाता सूची में दर्ज था। फिर भी बीएलओ ने बिना पुष्टि किए उसे सूची से हटा दिया। बीएलओ से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इनके परिवार के लोग कहीं और रहते हैं, हम कहां ढूंढेंगे। बीडीओ ने कहा कि वह जांच करा लेंगे।
राजातालाब। राजातालाब के राजकुमार ने बताया कि 2003 की मतदाता सूची में पिता का नाम ढूंढा तो राजकुमार का नाम तीन जगह मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें उनके नाम की तीन आईडी मिलीं, विधानसभा- 230 गंगापुर के भाग संख्या-111 जक्खिनी, भाग संख्या-147 कचनार, भाग संख्या-122 तोफापुर में मिला। तीनों मतदाता के नाम राजकुमार व पिता का नाम बाबूलाल ही है। बाद में कचनार राजा तालाब के मतदाता सूची को अपलोड करके मिलाया तो इस गांव के लिए अपना अप्लाई स्टेशन फॉर्म भर पाया।
इसे भी पढ़ें; Cyber Crime: पुलिस के एप से एफआईआर डाउनलोड के बाद करते थे ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह दो सदस्य गिरफ्तार
2003 वाली सूची से मैपिंग असंभव
सिरिस्ती गांव की वर्ष 2003 की मतदाता सूची में छितौना गांव के लोगों के नाम दर्ज हैं। ऐसे में वर्तमान सूची के नामों की 2003 वाली सूची से मैपिंग असंभव है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश अज्ञात ने बताया कि वर्ष 2003 में सिरिस्ती गांव की सही मतदाता सूची उपलब्ध कराने की मांग को लेकर डीएम, एसडीएम और भारत निर्वाचन आयोग को पंजीकृत पत्र भेजा गया है।