फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA और NRC के विरोध में प्रदर्शन और पथराव करने के आरोप में छह गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2020 11:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के बजरडीहा और बेनियाबाग मैदान में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में प्रदर्शन और पुलिस पर पथराव करने के आरोप में भेलूपुर और दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने छह लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया। इन सभी छह लोगों को पुलिस द्वारा जारी किए गए फोटो और वीडियो की मदद से चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना के बजरडीहा में सीएए और एनआरसी के विरोध में 20 दिसंबर 2019 को जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकाला गया था। पुलिस के अनुसार, लोगों को समझाया गया तो प्रदर्शनाकारियों ने पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हुए थे।

इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिन्हें अदालत ने जमानत दे दी है। इंस्पेक्टर भेलूपुर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि चार अन्य लोगों को फोटो और वीडियो की मदद से चिन्हित कर गिरफ्तार किए गया है। उधर, 23 जनवरी 2020 को बेनियाबाग मैदान में हम भारत के लोग बैनर तले महिलाएं और पुरुष सीएए और एनआरसी के विरोध में धरना दे रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस महिलाओं को उठाने लगी तो कुछ लोगों ने पथराव किया और प्रकरण में छह लोगों को पुलिस गिरफ्तार की। इन सभी की जमानत अदालत ने मंजूर कर ली है। इंस्पेक्टर दशाश्वमेध सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें