फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में चक्रवाती तूफान से छह विमान वाराणसी डायवर्ट

Mon, 30 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विमान
विज्ञापन
दिल्ली में रविवार रात तेज आंधी चलने से विमान सेवाओं पर खासा असर पड़ा। रात नौ बजे के बाद देश-दुनिया से दिल्ली आने वाले विमानों के नजदीकी हवाई अड्डों के लिए डायवर्ट कर दिया गया। रात में जेट एयरवेज और इंडिगो समेत अलग-अलग एयरलाइंस के छह विमान यहां बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उतरे।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार रविवार शाम से ही दिल्ली में मौसम खराब हो गया था। धूल भरी आंधी से ज्यादा दिक्कत आई। चक्रवाती तूफान की वजह से दिल्ली में एटीसी ने विमानों की उड़ान और लैंडिंग रोक दी। रात नौ से 11 बजे के बीच हालात और भी कठिन थे। लिहाजा देश-दुनिया से आने वाले कुछ विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। बाद में छह विमानों को वाराणसी डायवर्ट किया गया। इनमें दो विमान जेट एयरवेज जबकि इंडिगो, स्पाइस जेट और गो एअर का एक-एक विमान था।


यह सभी जहाज कोलकाता और रांची से दिल्ली जा रहे थे। बाबतपुर एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रभारी सुब्रत झा ने बताया कि दिल्ली में मौसम साफ होने और वहां की एटीसी से अनुमति मिलने के बाद ही डायवर्ट विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें