फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नशीले कफ सिरप की 30 हजार शीशियां जब्त, ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर पर छापा मारकर एसआईटी ने की कार्रवाई

Tue, 09 Dec 2025 06:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर में चोरी- छिपे कोडीन कफ सिरप का गोदाम बनाया गया था। यहां एसआईटी ने छापा मारकर 63 लाख रुपये की 30 हजार कोडिन युक्त शीशियां जब्त की।  
विज्ञापन
नशीले कफ सिरप के गोदाम पर मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट की एसआईटी ने बुधवार की शाम रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद स्थित गोदाम पर छापा मारकर 63 लाख रुपये के कफ सिरप की 30 हजार शीशियां बरामद की हैं। ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर की आड़ में कफ सिरप गोदाम का संचालन किया जा रहा था। गोदाम शुभम जायसवाल के करीबी मनोज कुमार यादव का है। उसने सूजाबाद निवासी राहुल को इसे किराये पर दे रखा था। मामले में रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


क्या है मामला
एसआईटी प्रमुख और काशी जोन के एडीसीपी सरवणन टी. ने बताया कि सूचना मिली थी कि पड़ाव के सूजाबाद में कफ सिरप का गोदाम है। तीन महीने पहले राहुल नाम के युवक ने इसे किराये पर लेकर ‘झोले’ का कारोबार दिखाया था। इसके एक कमरे को हमेशा बंद रखा जाता था। मौके पर पहुंची टीम ने अंदर से लगभग 30 हजार शीशियां बरामद कीं जिनकी एमआरपी 211 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से कुल कीमत करीब 63 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

शुभम जायसवाल के नेटवर्क से जुड़ा है गोदाम
जांच में सामने आया कि यह गोदाम कफ सिरप के अवैध कारोबार के सरगना शुभम जायसवाल के नेटवर्क से जुड़ा है। बरामद माल उसी खेप का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसे 19 नवंबर को रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर स्थित एक जिम के नीचे गोदाम से भी बरामद किया गया था। एसआईटी की प्राथमिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इस गोदाम का संचालन औसानगंज विशेश्वरगंज निवासी मनोज कुमार यादव के जरिये होता था। 

इसे भी पढ़ें; UP News: कांग्रेस नेता के सामने फूट- फूटकर रोई आनंद ज्योति सिंह की पत्नी, बोली- क्या कसूर था मेरे पति का    

मनोज यादव के खिलाफ कई आरोपों दर्ज है प्राथमिकी 
शुभम जायसवाल का करीबी मनोज यादव है। मनोज के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज है। मनोज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पिछले माह रोहनिया से गिरफ्तार आजाद जायसवाल की गाड़ी भी इसी गोदाम के पास खड़ी मिली है। इसी सुराग के आधार पर एसआईटी ने लोकेशन की पुष्टि के बाद छापा मारा था। गोदाम से कार्टन, रैपर और संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं।

क्या बोले अधिकारी
यह कफ सिरप तस्करी नेटवर्क के बड़े सिंडिकेट से जुड़ी हो सकती है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर कोडीन युक्त कफ सिरप किस चैनल के माध्यम से वाराणसी में पहुंच रहा था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। -एडीसीपी सरवणन टी., एडीसीपी काशी जोन और एसआईटी प्रमुख

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें