प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को महामना एक्सप्रेस के रूप में एक नई ट्रेन की सौगात देंगे। रेल मंत्रालय ने वाराणसी से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाने की पूरी तैयारी कर ली है।
22 को डीरेका मैदान से पीएम इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। जर्कलेस बर्थ (झटके या हिचकोले नहीं लगेंगे) से सुसज्जित यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। महामना एक्सप्रेस वाराणसी से लखनऊ होते हुए नई दिल्ली की दूरी 12 घंटे में तय करेगी।
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार यह ट्रेन बनारस से शाम 6:35 पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:35 पर दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन वाराणसी से सुल्तानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद होते हुए नई दिल्ली तक जाएगी। इसमें कुल 18 डिब्बे होंगे, जिसमें से चार जनरल बोगी, एक सेकेंड एसी, नौ स्लीपर और एक पेंट्रीकार होगी।