जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कटिंग मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। बूथवार फीडिंग और मैपिंग की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न कमरों में जाकर कर्मियों से किए गए गणना प्रपत्रों की मैपिंग और फीडिंग के कार्यों का ब्योरा लिया।
जिलाधिकारी ने मैपिंग के कार्यों को हर हाल में सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उपस्थित अधिकारियों से कहा कि एसआईआर संबंधी सभी कार्य 11 दिसंबर से पहले पूरा करा लिया जाए। उन्होंने फॉर्म भरने और सत्यापन प्रक्रिया में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आर्य महिला इंटर कॉलेज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का अवलोकन किया। इसी दौरान आर्य महिला इंटर काॅलेज में चल रहे काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन-2025 की वार्ड स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कॉलेज की चयनित छात्राओं में से तीन छात्राओं ने जिलाधिकारी को काशी, गंगा और वीरों की शौर्य गाथाओं से संबंधित कविताएं सुनाईं।