फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR 2003 Voter List: विदेशों में रहने वाले ऑनलाइन भरे फॉर्म, डीएम ने की अपील; चार दिसंबर अंतिम दिन

Sat, 29 Nov 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: एसआईआर कार्य को लेकर बीएलओ और बीएलए को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसमें शिक्षकों का भी सहयोग लिया जा रहा है। डीएम ने कहा है कि अगले चार दिसंबर तक यह कार्य पूर्ण कर लेना है।
विज्ञापन
एसआईआर का फाॅर्म भरतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SIR Voter List 2003 UP: विदेशों में रहने वाले भारत के नागरिक ऑनलाइन एसआईआर फार्म भर सकते हैं। इसके अलावा यदि उनके परिजन यहां रहते हैं तो वे एसआईआर फॉर्म पर डिटेल भर सकते हैं। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिनके पास भारत की नागरिकता है और विदेशों में रहते हैं तो ऑनलाइन भरें। आम जनता से अपील की कि 4 दिसंबर से पहले फॉर्म भरें।

विज्ञापन




गढ़वासी टोला की बीएलओ मेनका पांडे ने बताया कि जब बीएलओ उनके पते पर पहुंचते हैं तो घर पर ताला बंद मिलता है, इस वजह से सत्यापन का कार्य रुक रहा है। नखास निवासी मोहम्मद वाजिद ने बताया कि उनके घर में 16 लोग रहते हैं, लेकिन फॉर्म केवल 5 लोगों के ही आ रहे हैं। 
विज्ञापन


गढ़वासी टोला निवासी अजय मोहले ने बताया कि उनकी बेटी का मकान नंबर सही है, लेकिन पूरा पता गलत रूप से राज मंदिर का दर्ज हो गया है। सिंधौरा के लेखपालों का एसआईआर फार्म भरवाने की ड्यूटी में लगने पर आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र प्रभावित हो रहे हैं। 

झंझोर निवासी संजय शर्मा, भगवतीपुर के रहने वाले धीरेंद्र पांडे आदि ने बताया कि दिक्कत आ रही है। चौबेपुर के छितमपुर प्राथमिक विद्यालय के बीएलओ और विद्यालय कर्मी घर–घर जाकर पात्र मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। सहायक अध्यापक अजय सिंह ने बताया कि 4 दिसंबर अंतिम तिथि है, इसलिए समय से फॉर्म जमा करने की अपील की गई है, जिससे ऑनलाइन फीडिंग समय पर पूरी हो सके।

विज्ञापन

17 सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका
एसआईआर कार्य में सहयोग न करने और बिना किसी सूचना के कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने पर चिरईगांव विकास खंड के तहत व्यासपुर, बर्थराकलां, कमौली, परनापुर, पचरांव, मोकलपुर सहित कुल 17 सफाईकर्मियों पर एडीओ पंचायत ने कार्रवाई की है। इनका एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें