रेलवे क्रीड़ा स्थल मैदान में शुरु हुए डिविजनल प्रीमियर लीग कि्रकेट टूर्नामेंट में केजीएफ व सिंघ
- फोटो : 1
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से मंगलवार को लहरतारा स्थित मिनी स्टेडियम में डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग शुरू हुई। उद्घाटन मैच केजीएफ एकादश और सिंघम एकादश के बीच खेला गया। इसमें मंडल वित्त प्रबंधक अंकित प्रधान ने 25 गेंद पर 8 चौके और दो छक्के में बनाए 51 रन की मदद से सिंघम एकादश ने केजीएफ एकादश को हरा दिया। गेंदबाजी में गजानंद ने तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंघम एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। सिंघम एकादश के अंकित ने 51 रन, आशीष सिंह ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में केजीएफ एकादश की ओर से प्रमोद ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट, अतुल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करती हुई केजीएफ एकादश की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन पर ही बना सकी। सिंघम एकादश ने 58 रन से मैच जीत लिया। केजीएफ एकादश की तरफ से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह ने 42 और रामप्रवेश ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में सिंघम एकादश के गजानंद ने तीन विकेट लिए। दूसरे मैच में फिनिक्स एकादश ने पहले बैटिंग करते हुए 19 ओवर में 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दबंग एकादश की टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट पर हासिल कर यह मैच पांच विकेट से जीत लिया।