प्रचार किया गया था। 30 सितंबर और एक अक्तूबर की शाम 6 से रात 10 बजे तक होटल डी पेरिस में डांडिया होगा, जिसमें पवन सिंह के अलावा निकिता राजपूत, उत्कर्ष वर्मा और मोना शामिल होंगे। आयोजकों ने बुक माई शो समेत एजेंटों के जरिये टिकटों की बिक्री शुरू कर दी थी। 500 रुपये प्रति टिकट बेचे गए। लगभग 2500 लोगों को टिकट बेच दिया गया। दोपहर बाद से होटल के बाहर भीड़ जुटनी शुरू हुई तो कैंट पुलिस सतर्क हुई।
कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने जांच की तो पता चला कि डांडिया कार्यक्रम की अनुमति ही नहीं है। पवन सिंह समेत अन्य कालाकारों से सहमति भी नहीं ली गई है। भोजपुरी गायक पवन सिंह तो वाराणसी में भी नहीं हैं। कैंट पुलिस ने आयोजन रद्द करने का निर्देश दिया। शाम होते ही टिकट लेकर 300 लोग होटल के बाहर पहुंचे और जैसे ही कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली तो आक्रोशित हो गए।
लोगों ने जताया गुस्सा
आयोजकों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ते देख एसीपी कैंट नितिन तनेजा भी पहुंच गए। कैंट इंस्पेक्टर ने लोगों को समझाकर शांत कराया और वापस भेजा डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित अमन गुप्ता और अभिषेक कुमार गुप्ता ने धोखाधड़ी की शिकायत कैंट पुलिस से की है।
कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी, अनिल साहू और होटल प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।