फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 30 साल से बंद चित्रा सिनेमा हॉल की जगह बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 225 करोड़ का प्रस्ताव; जानें खास

Wed, 01 Oct 2025 12:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रशासन विचार कर रहा है। इसके लिए 225 करोड़ का प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है। यहां दो और चार पहिया वाहन खड़े होंगे।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास तीन मंजिला पार्किंग बनाने का फैसला लिया है। 30 साल से बंद पड़े चित्रा सिनेमा हॉल की जगह मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 225 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। 

विज्ञापन


पार्किंग में 130 कारों और 520 दोपहिया वाहनों के लिए जगह होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वेटिंग एरिया, फूड कोर्ट और अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। यह परियोजना मंदिर क्षेत्र में पार्किंग की समस्या से जूझ रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी। 

तैयारी शुरू
मंदिर क्षेत्र में वाहन पार्किंग की समस्या लंबे समय से है। 2021 में बेनिया में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 90 करोड़ रुपये से बनाई गई पार्किंग में 470 बड़े वाहन और 130 दोपहिया खड़े हो सकते हैं, लेकिन यह मंदिर से दो किलोमीटर दूर है। 

गोदौलिया चौराहे पर बनी मल्टीलेवल पार्किंग में 370 दोपहिया वाहनों की जगह है, जो हमेशा हाउसफुल रहती है। गोदौलिया का दूसरा पार्किंग स्टैंड केवल 10-12 चार पहिया वाहनों को ही समायोजित कर पाता है, जो नाकाफी है। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन

सड़कों पर खड़े रहते हैं वाहन
गोदौलिया से लेकर मैदागिन तक बाजार में वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं। हर दुकान और गलियों में दो पहिया वाहन खड़े रहते हैं। शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान गलियों में लोग दोपहिया वाहन खड़ा करते हैं। पूरे दिन लोगों को जाम से जूझना होता है। व्यापारियों के वाहन भी सड़कों पर खड़े रहते हैं। पार्किंग बनी तो व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें