बॉलीवुड सिंगर याशिका सिक्का ने अपने गीतों से सभी को मोहा।
- फोटो : अमर उजाला
याशिका के बाद कैलाश खेर ने मंच संभाला
चुन चुन खाइयो मास... गाते हुए मंच पर पहुंचे। कैलासा बैंड के युवाओं ने उनका मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर स्वागत किया। उन्हाने अपने सबसे पॉपुलर गीत के बोल बदलकर तौबा तौबा रे, बनारस तेरी सूरत... गाया तो काशी की जनता ने जमकर तालियां बजाईं। इसके बाद कैलाश ने जयकारा-जयकारा, स्वामी देना साथ हमारा..., प्रीत की लत मोहे ऐसी लागी..., कैसे बताएं क्यूं तुझको चाहें..., मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया... जैसे गीत गाए। इससे पहले कार्यक्रम के उद्घाटन में काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्व भूषण मिश्रा और आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया।
बॉलीवुड सिंगर याशिका सिक्का ने तू क्या जाने... गाया तो मौजूद ऑडियंस मोबाइल टॉर्च जलाकर झूमने लगी। याशिका ने गुरु फिल्म का मईया-मईया, गुलाबी तारे चुन ले... गाकर सर्द रात में म्यूजिक प्ले का पारा बढ़ा दिया। कुर्सी छोड़ हर कोई थिरकने लगा।
काशी ने एक नदी को खोया है: आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि काशी ने एक नदी को खोया है। उसका नाम है असि। नदियां ही जीवन का आधार हैं। इन्हें बचाना हमारा पहला काम हो। भारत ने बहुत कुछ खोया है। गंगा पर काफी काम हो रहा है।