फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक की गिरफ्तारी के बाद शाईन सिटी से जुड़े लोग हुए भूमिगत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। करोड़ों रुपये की ठगी और 32 से ज्यादा मुकदमों के आरोपी शाईन सिटी के निदेशक अमिताभ श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के बाद कंपनी से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि शहर में रह रहे ऐसे कई लोग भूमिगत हो गए हैं। वहीं, पुलिस की मानें तो अमिताभ से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर शाईन सिटी कंपनी से जुड़े कुछ एजेंट भी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन

रियल इस्टेट सेक्टर की शाईन सिटी कंपनी के कर्ताधर्ता राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम सहित अन्य लोगों के खिलाफ पूर्वांचल से लगायत लखनऊ तक करोड़ों की ठगी के आरोप में सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। करोड़ों की रकम हड़पने के बाद राशिद नेपाल के रास्ते दुबई में शिफ्ट हो गया है। बनारस और पूर्वांचल में राशिद की कंपनी से जुड़े एजेंट और अन्य कर्मचारी ही बचे हैं। इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि शाईन सिटी के नाम से मौजूदा समय में कहां-कहां संपत्तियां और बैंक खाते हैं। इसकी तस्दीक कराने के साथ ही आरोपी अमिताभ से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर जल्द ही कुछ अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें