महंत आवास से विश्वनाथ मंदिर तक निकाली गई शोभायात्रा की प्रतिमा को मंदिर प्रशासन ने देर रात रोक दिया। परंपरा के अुनसार, शयन आरती के बाद प्रतिमा और शिवाला महंत आवास पर आ जाती है। बाबा के गौना और विदाई की प्रतिमा के साथ पालकी और शिवाला को भी रोका गया है।