लग्न के लिए लोग कर रहे खरीदारी
उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ के अनुसार, इस समय लग्न का ऑफ-सीजन चल रहा है। इसकेचलते बाजार में भावों में हल्का घटाव-बढ़ाव बना रहता है। इसके बावजूद लोग अगले वर्ष के विवाह लग्न को ध्यान में रखते हुए अभी से खरीदारी कर रहे हैं।
बाजार में सोने से तेज चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं। निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो रहे हैं। लग्न नजदीक आने तक कीमतों में उतार चढ़ाव की संभावनाएं हैं। चांदी और सोना दोनों ने बाजार में मजबूती दिखाई है, लेकिन रिटर्न के मामले में चांदी ने बाजी मार ली है। - रवि सराफ, अध्यक्ष, काशी सराफा मंडल।