फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के विरोध में रखा मौन उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इस्राइल की सैन्य कार्रवाई के विरोध में साझा संस्कृति मंच और कांग्रेस ने शनिवार को आंबेडकर पार्क कचहरी में सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे मौन उपवास रखा। कार्यक्रम में शहर के सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों और नागरिकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि ओमान की मध्यस्थता में चल रही शांति वार्ता के बीच, युद्ध की घोषणा किए बिना ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने वेनेजुएला के खिलाफ एकतरफा सैन्य हस्तक्षेप और राजनीतिक दबाव की भी आलोचना की। महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के नेतृत्व में चला भारत का स्वतंत्रता संग्राम साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष, विविधता में एकता और सर्वधर्म समभाव का प्रतीक रहा है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराधा यादव, फादर आनंद, जागृति राही, रामधीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें