फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सप्तसागर दवामंडी में नगर निगम की टीम के सामने दुकानदारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मैदागिन स्थित सप्तसागर दवामंडी में शनिवार को नगर निगम की टीम के सामने दुकानदारों ने हंगामा किया। कोतवाली जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा से दुकानदारों की करीब घंटे भर नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। नगर निगम की ओर से संबंधित बकायेदारों को नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष अक्टूबर और दिसंबर माह में भी नोटिस जारी कर गृह कर जमा करने की चेतावनी दी गई थी, बावजूद कई भवन स्वामियों ने बकाया राशि जमा नहीं की। दोपहर के समय निगम की टीम सप्तसागर दवा मंडी में 1.34 लाख के बकायेदार मकान नंबर 18/118ए पर पहुंची। नगर निगम की टीम मकान में रहने वालों से बकाया वसूली की बात करने के साथ ही दुकानों को बंद कराने लगी। इस पर दुकानदार भड़क गए। दुकानदारों का कहना था कि वह दुकान का पूरा किराया मकान मालिक को देते हैं। फिर उनकी दुकानें क्यों बंद कराई जा रही हैं। आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। उधर, हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों को शांत कराया। नगर निगम की टीम लौट गई। कोतवाली इंस्पेक्टर दया शंकर सिंह ने बताया कि गृह कर वसूली को लेकर कुछ देर तक हंगामा हुआ था। लोगों को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें