फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरा,गोदौलिया चौराहे पर भी बनेगा फ्लाईओवर

Wed, 30 Dec 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सिगरा, गोदौलिया, रथयात्रा और लहुराबीर चौराहे पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसकी संभावना तलाशने मंगलवार को प्रदेश के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने इन इलाकों का निरीक्षण किया। इसके लिए पीडब्ल्यूडी अभियंताओं को स्थलीय निरीक्षण कर फ्लाईओवर की डिजाइन और प्रस्ताव बनाने को कहा। इन मार्गों से अतिक्रमण हटाने से पहले भवनों का चिह्नांकन करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने शहरी क्षेत्र के व्यावसायिक भवनों के बेसमेंट खाली कराके पार्किंग बनाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को निर्देश दिया कि यहां पर हल्के वाहनों के लिए फ्लाईओवर बनाए जाएं। इन फ्लाईओवर से भारी वाहनों को गुजरने नहीं दिया जाएगा। बड़े वाहनों को इनकी सर्विस रोड से रात में गुजरने की ही अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े वाहनों को फ्लाईओवर पर जाने से रोकने के लिए दोनों छोर पर आरसीसी के हाइटगेज लगाए जाएंगे। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को फ्लाईओवर के निर्माण में मोटे पिलर के बजाय स्टील गार्डर के पिलर बनाने का सुझाव दिया। अफसरों से कहा कि ऐसी डिजाइन बनाएं कि फ्लाईओवर गिरजाघर और गोदौलिया चौराहे को पार कर जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें