उत्तर रेलवे के ब्लॉक हट बी के स्टेशन मास्टर को सिग्नल विभाग के कर्मचारियों ने पीट दिया। उसने पुलिस को तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की। मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। वाराणसी एईएन, एओएम व एएसटी सुल्तानपुर मामले की जांच कर रहे हैं।
उत्तर रेलवे के ब्लॉक हट बी के स्टेशन मास्टर को सिग्नल विभाग के कर्मचारियों ने पीट दिया। जीआरपी काशी में स्टेशन मास्टर ने कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। आक्रोशित स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। वाराणसी एईएन, एओएम व एएसटी सुल्तानपुर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये है मामला
ब्लॉक हट बी के स्टेशन मास्टर एसएम सरोज ने बताया कि वह कार्यालय में थे, इस बीच सिग्नल विभाग के कुछ कर्मी उनसे उलझ गए। अकारण ही गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर सिर पर हमला कर दिया। जीआरपी काशी के प्रभारी दिवाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने आक्रोश जताया और कहा कि लोको पायलट, गार्ड हो या फिर अन्य कर्मचारी। स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में किसी भी स्टेशन पर कार्य करना मुश्किल हो रहा है।
कैंट स्टेशन पर इमरजेंसी मेडिकल रूम जल्द
कैंट स्टेशन पर सेल्फी इंजन के सामने इमरजेंसी मेडिकल रूम खोला जा रहा है, जिसे प्राइवेट चिकित्सक चलाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मामूली चार्ज पर किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्या पर यात्रियों का इलाज हो सकेगा। यह सुविधा 24 घंटे रहेगी। पांच साल का टेंडर किया गया है।