फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज कुंभ में स्नान कर झूठ बोलने का प्रायश्चित्त करें राहुल: सिद्धार्थनाथ सिंह

Sat, 05 Jan 2019 10:30 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राफेल मामले में राहुल को सलाह दी कि वह 15 जनवरी से प्रयागराज में शुरू हो रहे कुंभ में आएं और संगम में डुबकी लगाकर झूठ का प्रायश्चित करें।
विज्ञापन


शुक्रवार को आयुष्मान भारत की समीक्षा बैठक में शामिल होने आए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दो साल में राहुल ने बहुत झूठ बोले हैं। राफेल पर उन जितना झूठ शायद ही किसी ने बोला हो। 

मेरी उनको सलाह है कि वो प्रयागराज आएं और संगम में डुबकी लगाएं। कुंभ में 15 करोड़ लोग आने वाले हैं। इनमें एक व्यक्ति राहुल भी हों। सिद्धार्थ नाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी तंज कसा। 
विज्ञापन


कहा कि कमलनाथ इंदिरा गांधी के तीसरे पुत्र बताए जाते हैं। इमरजेंसी के आंदोलन में शामिल परिवारीजनों की पेंशन बंद करने का उनका फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। इमरजेंसी लगवाने में उनकी भूमिका रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

इसलिए उनकी मानसिकता भी इमरजेंसी की ही रही है। यही नहीं, उनका हाथ 1984 के दंगों में भी रहा है। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 जनवरी को सुनवाई करने के फैसले पर उन्होंने कहा, हिंदू समाज की इच्छा है कि राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द हो। हमें कोर्ट के फैसले का इंतजार है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें