फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में शटलर्स स्लैम बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, 8 विजेता घोषित

विज्ञापन
अकथा ग्राउंड पर सोमवार को पांच दिन की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता ''शटलर्स स्लैम 2026'' की
विज्ञापन
अकथा ग्राउंड पर सोमवार को पांच दिवसीय जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शटलर्स स्लैम 2026 की शुरुआत हुई। यह सात अगस्त तक चलेगी। इसमें सोमवार को आठ विजेता घोषित किए गए। इसमें कई उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों को बेहतर मंच दिया जाएगा। कोर्ट्स ऑफ काशी की ओर से हुए उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम है। आयोजन निदेशक अभिनव वर्मा और आयोजन सचिव आनंद पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

8 खिलाड़ियों को घोषित किया गया विजेता
प्रतियोगिता के पहले दिन कई आयु वर्गों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। महिला एकल (19 वर्ष आयु वर्ग) में आराध्या सिंह ने अबाधी को 30-26 से हराया। बालक एकल (19 वर्ष आयु वर्ग) में शौर्य बरनवाल ने ध्रुव को 30-17 से पराजित किया। बालिका एकल (17 वर्ष आयु वर्ग) में आराध्या बसु ने शिवांगी को 30-7 से हराया। इसी वर्ग में धृति पाल ने रिद्धिमा रंजन को 30-13 से मात दी। बालक एकल (17 वर्ष आयु वर्ग) में नैतिक सिंह ने वंश अग्रवाल को 30-17 से हराया। इसी वर्ग में कृष्णा सिंह ने उज्ज्वल कुमार को 30-11 से मात दी। बालिका एकल (15 वर्ष आयु वर्ग) में आशिका तिवारी ने भूमि कपूर को 30-16 से हराया। सान्वी राय ने श्रेया को 30-4 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें