अरबों रुपये की ठगी को अंजाम देने के बाद राशिद नसीम भी दुबई में शरण लिए हुए है। 2000 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय कफ सिरप तस्करी मामले में यदि शुभम जायसवाल की दुबई में गिरफ्तारी होती है तो उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों के कई और राजदार भी बेनकाब हो सकते हैं।
आरोप है कि सफेदपोशों के संरक्षण की बदौलत ही शुभम ने कफ सिरप की तस्करी का नेटवर्क विदेश तक फैलाया। शुभम जायसवाल के साथ कफ सिरप तस्करी के धंधे में शामिल आलोक सिंह एसटीएफ, अमित सिंह टाटा, अमित यादव समेत 75 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वाराणसी, सोनभद्र, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में सभी आरोपी बंद हैं।
इसे भी पढ़ें; Varanasi Rain: चार घंटे में 51 मिमी बारिश, जाम से 30 मिनट का सफर सवा घंटे में हुआ पूरा; एक फीट भरा पानी