भैरव मंदिरों में होगी पूजा,कटेंगे संकट
ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी भी कहा जाता है। इस अवसर पर भैरव मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए भीड़ उमड़ेगी। काशी में स्थित अष्ट भैरव और अष्टदश भैरव मंदिरों में विशेष पूजन होगा। बाबा कालभैरव, बटुक भैरव, आस भैरव, कपाल भैरव आदि मंदिरों में शृंगार और पूजन-अर्चन किया जाएगा। मान्यता है कि भैरव बाबा के दर्शन-पूजन एवं व्रत करने से आरोग्य सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही अकाल मृत्यु के भय एवं अन्य कठिनाइयों का निवारण होता है।