लोहता क्षेत्र में श्रीराम शोभायात्रा निकालकर रामभक्ति प्रस्तुत की गई। इस दौरान भगवा झंडा लेकर भक्तों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। यात्रा में झांकियों को भी शामिल किया गया जो आकर्षण का केंद्र बनी।
रामनवमी के पावन पर्व पर श्रीराम शोभायात्रा बडे धूमधाम से निकली । लोहता रामलीला मैंदान.से रविवार की सायं का रथों पर सवार होकर राम, लक्ष्मण, सीता , भरत, शत्रुघ्न तथा हनुमानजी शोभायात्रा में चल रहे थे। साथ ही क्षेत्र के क ई गांवों से आए सैकड़ों लोग अपने हाथों में ध्वज लेकर जय श्री राम का उदघोष करते हुए चल.रहे थे।
विज्ञापन
शोभा यात्रा लोहता रामलीला मैंदान से चलकर चांदपुर चौराहे पर समाप्त.हुआ। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यस्था के लिए पुलिस और पीएसी के जवान लगाए गये थे। इस दौरान यात्रा में शामिल झाकियां जनता के आकर्षण का केंद्र बनी और हर कोई राममय होता हुआ दिखाई दिया।