अदलपुरा शीतला धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी बीच ऑटो व ट्रैक्टर में टक्कर हो गई जिसमें एक की मौत हो गई और एक को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव का पुलिस को बिना बताए दाह संस्कार किया।
जंसा थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी जियुतलाल लाल उम्र 25 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामजीत अपने अन्य तीन साथियों के साथ शनिवार को रात 10:00 बजे निजी ऑटो से अदलपुरा स्थित शीतला धाम दर्शन करने के लिए गए थे जहां से रविवार को भोर में वापस हो रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही राजा तलब थाना क्षेत्र के मातल देई पुलिस चौकी से 500 मी पहले पहुंचे ही थे कि अदलपुरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया जिस ऑटो में सवार जियूत लाल तथा विजय कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में सवार अन्य लोग बाल बाल बच गए।
जियूत लाल की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि विजय कुमार का पैर कमर के पास से टूट गई जिन्हें जंसा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम दास संस्कार कर दिया।