Varanasi News: नौ दुर्गा को बाबा की ओर से शृंगार की सामग्रियां भेजी जाएंगी।नवाचार के तहत पिछले साल नवरात्र से भगवान विश्वेश्वर की ओर से नवरात्र में नव देवियों को शृंगार सामग्री भेजी जा रही है।
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से नवरात्र पर माता विशालाक्षी को शृंगार सामग्री भेजी जाएगी। इसके अलावा नौ देवियों और 10 महाविद्याओं को भी शृंगार सामग्रियां भेजी जाएगी।
विज्ञापन
न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि नवाचार के तहत पिछले साल नवरात्र से भगवान विश्वेश्वर की ओर से नवरात्र में नव देवियों को शृंगार सामग्री भेजी जा रही है। इस बार 10 महाविद्याओं की देवियों को भी शृंगार की सामग्रियां भेजी जाएंगी। नवरात्र शिवशक्ति का ही उत्सव है।
शारदीय नवरात्र में पूजी जाने वालीं माता शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी, मां सिद्धिदात्री सहित नव गौरी मंदिरों में शृंगार की सामग्री जाएगी।
विज्ञापन
10 महाविद्याओं की देवियों काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमलात्मिका हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्रभर विश्वनाथ मंदिर धाम में मौजूद देवियों की विधिवत पूजा होगी।