फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर: सावन से पहले ऑनलाइन बुकिंग बंद, 20 जुलाई तक ही बुक हो रहे टिकट

Sun, 30 Jun 2024 01:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 20 जुलाई तक ही सुगम दर्शन, मंगला आरती और रुद्राभिषेक के टिकट बुक हो रहे हैं। वजह ये है कि सावन में दर्शन, पूजन और मंगला आरती के टिकट के दाम रिवाइज होंगे। 
विज्ञापन
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन, पूजन और आरती के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग बंद हो गई है। मंदिर की वेबसाइट पर श्रद्धालु 20 जुलाई तक ही टिकट को ऑनलाइन बुक कर पा रहे हैं। वहीं, मंगला आरती के टिकट तो 10 जुलाई, 14 और 15 जुलाई के टिकट भी ऑनलाइन बुक हो चुके हैं।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की वेबसाइट पर महीने भर के टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। शनिवार को जब श्रद्धालुओं ने 21 जुलाई के सुगम और मंगला आरती की टिकट बुक करने की कोशिश की तो टिकट बुक नहीं हो सके। मंगला आरती के टिकट 30 जून से 10 जुलाई तक फुल हो चुके हैं। 11, 12, 13 और 16 से लेकर 20 जुलाई तक मंगला आरती के टिकट अभी बचे हुए हैं। 

18 जुलाई को सबसे अधिक 149 टिकट तो 17 जुलाई को सबसे कम 10 टिकट बुक किए जा सकते हैं। 14 और 15 जुलाई को भी मंगला आरती की बुकिंग फुल है। वहीं सुगम दर्शन के हर घंटे के स्लॉट में 700 टिकटों की बुकिंग रखी गई है, लेकिन 21 जुलाई से टिकट बुकिंग बंद होने के कारण श्रद्धालु टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन ने सावन में टिकटों के दाम में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। न्यास से सहमति मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभूशरण ने बताया कि सावन में टिकटों की दर रिवाइज होनी है। इसी कारण ऑनलाइन टिकट बुकिंग बंद है। जुलाई के महीने में सावन के लिए टिकट दर निर्धारित होने के बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी।

ये भी जानें
  • सुगम दर्शन के लिए हर घंटे में बुक होंगे सात सौ टिकट
  • मंगला आरती के लिए हर दिन बुक होते हैं 240 टिकट
  • सुगम दर्शन के लिए देना होता है 300 रुपये शुल्क
  • मंगला आरती के लिए देना होता है 500 रुपये शुल्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें