अमर उजाला की ओर से मंगलवार को डाबर वाटिका मिस नेचुरल कांटेस्ट का आयोजन किया गया। होटल मधुबन ककरमत्ता में आयोजित इस कांटेस्ट में 133 प्रतिभागी छात्राएं रैंप पर जब उतरीं तो लगा ही नहीं कि वो किसी मॉडल से कम हों। रैंप पर पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्होेंने मॉडलिंग का दम दिखाया।
किसी की कैटवॉक तो किसी के शोख अदाआें ने जजों को दीवाना बनाया। कपड़ों से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल से लेकर उनकी मॉडल सरीखी अदाएं न सिर्फ उन्हें ऐ दूसरे अलग कर रही थीं, वहीं एक दूसरे को कड़ी टक्कर भी दे रही थीं। ऐसे में जजों के लिए भी फैसला लेना मुश्किल हो गया।
करीब चार घंटे तक चले इस कांटेस्ट में अलग अलग प्रतियोगिताएं हुईं। जैसे डाबर वाटिका मिस नेचुरल, बीबा फैशन आइकॉन, सिक्रेट टेंपटेशन मिस स्टाइलिश और ब्यूटीफुल हेयर। निर्णायक मंडल में शामिल ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी गुप्ता, रूपांतरण क्लब की चेयरपर्सन डॉ. रितु गर्ग और सिल्वर ग्रोव स्कूल की निदेशक डॉ. रचना श्रीवास्तव ने बारीकी के साथ एक एक प्रतिभागी के व्यक्तित्व का आंकलन किया।
प्रतिभागियों से सवाल भी पूछे जिसका पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्होंने जवाब दिया। आठ कॉलेज से 133 प्रतिभागियों में से चार अवार्ड के लिए 11 विजेताओं को चुना गया। इन विजयी प्रतिभागियों में से कुछ चुनिंदा को लखनऊ में आयोजित ग्रैंड फिनाले में जाने का मौका मिलेगा। आयोजन के टाइटल प्रायोजक डाबर वाटिका और सह प्रायोजक एक्वालाइट रहे। इसमें मेक्सिटोस और सिक्रेट टेंपटेशन का भी सहयोग रहा। फैशन पार्टनर की भूमिका बीबा ने निभाई।