फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक, पंच और ब्लॉक हर फन में माहिर

Wed, 16 Dec 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं का रुतबा बढ़ गया है। स्कूल की 110 से अधिक छात्राएं अब अपने नाम के साथ ‘पावर एंजेल्स’ जोड़ने लगी हैं। ये वही छात्राएं हैं जिन्होंने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की पहल पर अपने स्कूल में संचालित सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स के सहयोग से आयोजित इस कैंप में छात्राओं को कराते की बेसिक ट्रेनिंग दी गई। सप्ताह में तीन दिन दो घंटे तक चले शिविर में छात्राओं को डिफेंस और अटैक दोनों ही तकनीकों का बखूबी प्रशिक्षण      दिया गया।

शिविर के कोआर्डिनेटर किसलय पटेल के मुताबिक, आत्मरक्षा में ये छात्राएं पारंगत हो चुकी हैं। किसी भी अप्रिय हालात का सामना करने में सक्षम हैं। कराते ट्रेनिंग का पहला चरण इन्होंने पार कर लिया है। शिविर के बाबत विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना पटेल ने कहा, ‘ऐसे शिविर आज वक्त की मांग हैं। 
विज्ञापन


 इससे न केवल शरीर चुस्त-दुरुस्त रहेगा बल्कि आत्मविश्वास में भी इजाफा होगा। छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। मैं उनके अंदर बदलाव महसूस कर रही हूं।’ कैंप की मेंटर निधिराज गुप्ता ने कहा कि दो महीने तक चला यह कैंप काफी कारगर रहा। उन्हें यहां काफी कुछ सीखने को मिला।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें