फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही : फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, चार घंटे बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 12 Mar 2019 11:01 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मंगलवार सुबह एक फर्नीचर के प्रतिष्ठान में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दमकल की 10 गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान की छत पर लगे निजी दूरसंचार कंपनियों के दो टॉवर भी अगलगी में झुलस गए।

विज्ञापन


जिले के सदर मोहाल में वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर किशनलाल उमर वैश्य का तीन मंजिला मकान है। वह प्लास्टिक की कुर्सियों और फर्नीचर का कारोबार करते हैं। रिहायशी इलाके में स्थित मकान के तीसरे तल की छत पर दो मोबाइल कंपनियों के दो टॉवर लगे हुए हैं।

मंगलवार को सुबह करीब 10.15 बजे तीसरे तल पर आग लग गई। इसके बाद लपटों का दायरा तेजी से बढ़ने लगा और घर में रखे प्लास्टिक के फर्नीचर और छत पर लगे टॉवरों के केबल आदि को जलाने के साथ ही आग नीचे के दूसरे तल की ओर बढ़ गई। इसके बाद हंगामा मच गया। दौड़कर लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन लपटों की विभीषिका देखकर किसी की हिम्मत न पड़ी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

- फोटो : amar ujala
इसके बाद ज्ञानपुर से फायर ब्रिगेड के दो वाहन मौके पर भेजे गए, लेकिन भयानक लपटों के आगे थोड़ी ही देर में उनका पानी खत्म हो गया। इसके बाद एनएचएआई और नगर पालिका के टैंकर मंगवाकर पानी फेंकने का काम शुरू हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद प्रयागराज और मिर्जापुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आईं।

दमकल के 10 वाहनों ने चार घंटे की मशक्कत कर दो बजे के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऊपर के दोनों तल जल चुके थे। जानकारी मिलने के बाद एडीएम राम सिंह वर्मा, एएसपी डॉ. संजय कुमार, एसडीएम ज्ञानपुर कविता मीना, सीओ कालू सिंह समेत बड़ी संख्या में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो पा रहा था, लेकिन कुछ लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रहे थे तो मौके पर मौजूद टॉवर कंपनी का कर्मचारी मकान मालिक के मधुमक्खी के छत्ते से मधुमक्खियों को भगाने के लिए आग जलाने के कारण चिंगारी से आग लगने की बात बता रहा था। हालांकि पीड़ित परिवार के लोग इस पर कुछ भी बोलने से बचते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें