वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गेट के पास ड्राई क्लीनिंग की दुकान में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखी कीमती साड़ी, सूट व अन्य कपड़े जलकर राख हो गए। डेढ़ लाख रुपये नकद भी जल गए। नुकसान का अनुमान 20 लाख रुपये लगाया गया। नासीपुर सुसुवाही निवासी सोमारू कन्नौजिया हैदराबाद गेट के पास दुकान चलाते हैं। रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात दो बजे दुकान से धुआं और लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर सूचना दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे, आग पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। मौके
विज्ञापन
पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, लेकिन तब तक सामान जल चुका था। भुक्तभोगी सोमारू कन्नौजिया ने बताया कि दुकान में लग्न होने के कारण बड़ी संख्या में कपड़े रखे थे। थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि प्रथमदृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है। जांच की जा रही है। संवाद