फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में महाशिवरात्रि की तैयारी: 48 घंटे में सुधारें शिव बरात मार्ग, वरना होगी कार्रवाई, मेयर ने दिए निर्देश

Thu, 12 Feb 2026 04:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में मेयर ने लालकुटी से गौरी केदारेश्वर तक पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान महाशिवरात्रि के लिए 48 घंटे में शिव बरात मार्ग सुधारने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बुधवार को शिव बरात मार्गों का निरीक्षण किया। अव्यवस्थाएं मिलने पर अफसरों को फटकार लगाई। कहा कि 48 घंटे के भीतर बरात मार्ग की सभी खामियां दूर की जाएं। संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। मेयर ने लालकुटी व्यायामशाला से पैदल निरीक्षण शुरू किया। लालकुटी महादेव और तिलभांडेश्वर महादेव से निकलने वाली शिव बरात के मार्ग पर जगह-जगह गंदगी और सीवर का मलबा देख नाराजगी जताई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीवर साफ करके मलबा सड़क पर ही छोड़ देना लापरवाही की पराकाष्ठा है। गौरी केदारेश्वर मार्ग पर गंदगी मिलने पर उन्होंने क्षेत्रीय सुपरवाइजर को तत्काल चेतावनी जारी की। निरीक्षण के दौरान मेयर ने जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह को निर्देश दिए कि शिव बरात के दौरान एक भी सीवर मैनहोल ओवरफ्लो नहीं होना चाहिए। 

मुख्य अभियंता आरके सिंह को निर्देशित किया कि जहां भी मार्ग उबड़-खाबड़ हैं या पैचवर्क की जरूरत है, उसे रातों-रात ठीक कराएं। वहीं, प्रकाश विभाग को निर्देशित किया कि बरात वाले रूट की एक भी स्ट्रीट लाइट बंद नहीं मिलनी चाहिए। मेयर रेवड़ी तालाब होते हुए गौरी केदारेश्वर महादेव तक पैदल गए। निरीक्षण के दौरान उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद विजय द्विवेदी, रामगोपाल वर्मा, चंद्रनाथ मुखर्जी और शिव बारात के संयोजक अजय वर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
शहीद उद्यान के कार्यों में तेजी लाएं, गुणवत्ता से न हो समझौता
इससे पहले मेयर सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क भी पहुंचे। यहां उन्होंने पार्क के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेयर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। कहा कि शहीद उद्यान शहर का प्रमुख केंद्र है, यहां चल रहे कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि स्थानीय नागरिकों और बच्चों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुंदरीकरण के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें