लॉकडाउन-4 के दूसरे दिन भी वाराणसी में बाजार, मार्केट सहित अन्य प्रतिबंधों पर निर्णय नहीं लिया जा सका। जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार की ओर से विस्तृत गाइडलाइन नहीं लागू होने का हवाला देकर नई कार्ययोजना को टाल दिया है। वाराणसी में मंगलवार 19 मई को लॉक डाउन की वही पूर्ववर्ती व्यवस्था लागू रहेगी जो शनिवार 16 मई को थी।
उत्तर प्रदेश राज्य का विस्तृत आदेश जारी होने के बाद मंगलवार शाम तक आगे के आदेश जिले के लिए जारी होगा, जो 20 मई से लागू होगा। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में मंगलवार को भी पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। शासन से विस्तृत जारी होने के बाद वाराणसी के लिए गाइडलाइन बनाई जाएगी। इस दौरान मंगलवार को भी केवल आवश्यक सामानों की दुकानें सुबह 7 से दोपहर दो बजे तक खुलेंगी।