फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग फेस्टिवल का आगाज

Sat, 06 Feb 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
घर का सपना हो या कार का। रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी हो या मनोरंजन का मामला। एक ही छत के नीचे यह सारी जरूरतें पूरी हो सकेंगी। ऐसी कई खूबियों को समेटे वाराणसी का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ का आगाज शुक्रवार से हुआ। जेबीकेबी इन्फ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेडके संयोजन से बेनियाबाग में 14 फरवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में देश के विभिन्न स्थानों के 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। पहले ही दिन लोगों की भीड़ स्टॉल पर नजर आई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजमणि यादव रहे। डीएम के साथ जेबीकेबी इन्फ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोज यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर फेस्टिवल का उद्घाटन किया। उन्होंने कई स्टॉलाें पर जाकर घरेलू उपयोग के सामानों को देखा तथा उनकी गुणवत्ता व  अन्य जानकारी प्राप्त की।  बेनियाबाग मैदान में सभी स्टॉल सजे-संवरे नजर आए। पहले दिन से ही स्टॉलों पर भीड़ नजर आनी शुरू हो गई।

यहां लगने वाले स्टॉलों पर जहां लोग अपनी पसंद के सामानों की खरीदारी करते देखे गए तो वहीं बच्चों ने झूलों का जमकर लुत्फ उठाया। बीच-बीच में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। फूड फेस्टिवल भी मेले में आकर्षण का केंद्र रहा।  बनारस में अमर उजाला की ओर से पहली बार लगने वाले दस दिवसीय फेस्टिवल में रियल इस्टेट, ऑटोमोबाइल्स, फर्नीचर, पापड़, अचार, कपड़े, जूते सहित दैनिक जीवन में उपयोगी अन्य सामानों के साथ  ही साज-सज्जा के सामानों के करीब 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। फेस्टिवल के सह प्रायोजक महिंद्रा राइस, रेडियो   पार्टनर रेड एफएम, आउटडोर पार्टनर आर  के एडवरटाइजर्स और इंवेट पार्टनरइंवेट्स पैराडाइस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें