फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग फेस्टिवल में उमड़ी खरीदारों की भीड़

Sun, 29 May 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शाॅपिंग फेस्टिवल का दीप जलाकर उद्घाटन करते मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण। साथ में, इवेंट्स पैराडाइज के प्रबंधक नीरज जैन और अमर उजाला वाराणसी के महाप्रबंधक यादवेश कुमार ।
विज्ञापन
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में जबरदस्त रौनक दिखी। देश के कोने कोने से विशेष उत्पादों के साथ पहुंचे विक्रेताओं के स्टाल सजे संवरे नजर आए। स्टालाें पर लोग अपनी जरूरत के हिसाब से सामान देखते और मोल-भाव करते दिखे।
विज्ञापन



शाम को मुख्य अतिथि मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर शॉपिंग फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सभी स्टालों पर प्रदर्शित किए गए उत्पाद देखे और उनके बारे में जानकारी ली। भाप से सब्ज पकाने वाले उपकरण, रोटी बनाने वाली मशीन, जूस निकालने की मशीन, दाग छुलाने वाले केमिकल, एक्यूप्रेशर से जुड़े उपकरणों के स्टाल भी देखे। उन्होंने लजीज व्यंजनों का स्वाद भी चखा।


फेस्टिवल के सह प्रायोजक ‘हीरो’ की ओर से डुएट स्कूटर टेस्ट ड्राइव का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। इसमें भाग लेने वाले लोग लकी ड्रा में शामिल होकर स्कूटर जीत सकेंगे। काशी नेत्रालय की ओर से मुफ्त नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया है जो दसों दिन रहेगा। इसके अलावा रियल इस्टेट, ऑटोमोबाइल, होम अप्लाइंसेज, सोेफे और फैशन आदि से संबंधित करीब डेढ़ सौ स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा तमाम तरह के स्वादिष्ट व्यंजन और मनोरंजन के ढेरों विकल्प भी यहां मौजूद हैं। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर- 8808076377 पर की जा सकती है।
विज्ञापन



फन इंटरटेनमेंट की ओर से रविवार को यहां बनारस डांस फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। इसमें चुने हुए प्रतिभागी अपने नृत्य की प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे।


फेस्टिवल में सह प्रायोजक हीरो हैं। इसके अलावा इनफिंटी वर्ल्ड, अशोक मशाले, महिंद्रा पावररोल, हुंडई, स्लीपवेल, बजाज, केटीएम, स्पैरो होम, रेडियो पार्टनर रेड एफएम, इवेंट पार्टनर इवेंट पैराडाइज और आउटडोर पार्टनर प्रज्ञा पब्लिसिटी सेंटर का सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें