केस- एक
खोजवां स्थित एक किराना दुकान पर आटा का भाव पूछने गए तो 32 रुपये किलो बताया गया। सरकारी भाव भी 31 से 33 रुपये तक है। दुकानदार ने यह भी कहा कि गलत भाव नहीं ले रहे हैं। बाजार में यही भाव चल रहा है।
केस- दो
चेतगंज स्थित एक किराना की दुकान पर पहुंचने वाले ग्राहकों को आटा, दाल का भाव पूछना अब नहीं पड़ रहा है। दुकानदार सहित कर्मियों की ओर से ग्राहकों को बताया जा रहा है। सरकारी दर पर ही ग्राहकों को सामान जा रहा है।
जिस तरह डीएम और एसएसपी साहब निकले हैं, वैसे ही अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को भी पड़ताल करने की जरूरत है। यदि ऐसा हो जाए तो मुनाफाखोरी बिल्कुल बंद हो जाएगी। - रमेश कुमार वर्मा, पिपलानी कटरा
किराना के अलावा ठेले पर बिकने वाली सब्जी और फल की भी अधिकारियों द्वारा पड़ताल की जाए। कहीं-कहीं भाव ठीक है तो बहुत जगहों पर मनमानी की जा रही है। - सुधांशु शर्मा, सिद्धगिरी बाग