मौत के बाद घर के बाहर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला।
भदोही जिले के ज्ञानपुर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस की कार्रवाई से भयभीत होकर सदमे में आए दुकानदार ताराचंद पटवा की मौत हो गई। पखवारे भर से वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था।
सड़क पर दुकान लगाने के आरोप में पुलिस और नगर पंचायत कर्मचारियों ने उनका सामान जब्त कर लिया था। इसी दौरान उन्हें दौरा पड़ा और वह गिर पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहां वह अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को उसका शव ज्ञानपुर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। व्यापारियों में भारी रोष दिखा।