फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ में दुकानों को तोड़ने पहुंची टीम का विरोध, धरने पर बैठे व्यापारी

Tue, 10 Sep 2019 01:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
धरने पर बैठे व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम के लिए दुकानों और पुराने भवनों को तोड़ा जा रहा है। सोमवार को शनिदेव मंदिर के पास ब्रहमेश्वर महादेव के नीचे दुकान को तोड़ने का कार्य शुरू हुआ, जिसका विरोध करते हुए दुकानदार धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक वार्ता नहीं होगी, तब तक दुकानें नहीं तोड़ने देंगे। अंत में सीओ ने वार्ता से पहले दुकानों के न तोड़ने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप है कि एसडीएम के कहने पर ठेकेदार दुकान तोड़ने पहुंचे और दुकान खाली करने को कहा। दुकानदार का आरोप था कि तोड़ने आए लोगों ने हाथ तक लगा दिया। जिस पर आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंदकर गेट नंबर एक ढुंढीराज पर धरने पर बैठ गए और व्यापारी मुख्य कार्यलपालक के आने की मांग करने लगे।

इस पर मौके पर दशाश्वमेध क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी पहुंची और व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि बिना अधिकारियों के वार्ता किये रेडजोन में किसी जगह कोई कार्य नहीं होगा और किसी भी प्रकार की तोड़ फोड़ नहीं की जाएगी। इस आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विश्वनाथ गली व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नवीन गिरी ने कहा कि मुख्यकार्यल पालक से बात हुई थी कि दुकान के बदले दुकान मिलेगी तभी रेडजोन के दुकानों पर हाथ लगेगा पर इस तरह के व्यवहार से हम लोगों का विश्वास उठता जा रहा है। मुख्य रूप से व्यापारियों के तरफ से सोना लाल सेठ गुंजन, राम महेश चंद्र मिश्रा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें