फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चाय के पैसे मांगने पर दुकानदार, बेटों और पड़ोसी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी कॉलेज के छात्रों ने भोजूबीर में चाय के पैसे मांगने पर दुकानदार, दो बेटों और पड़ोसी की पिटाई कर दी। दुकानदार राजा यादव और दो पुत्र गौरव व अजय गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पड़ोसी श्रवण जायसवाल को भी चोट लगी है। सूचना पाकर कैंट थाने की पुलिस आरोपी छात्रों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र में यूपी काॅलेज के गेट के पास चाय की दुकान पर बृहस्पतिवार शाम कुछ छात्र चाय पीने गए थे। दुकानदार राजा यादव का आरोप है कि मनबढ़ छात्र अकसर चाय पीकर बिना पैसे दिए चले जाते हैं। पैसा मांगा तो विवाद शुरू कर दिया। थोड़ी देरी बाद झुंड में आए छात्रों ने राजा यादव और उनके बेटों पर हमला कर दिया। गौरव और अजय के सिर में गंभीर चोट लगी है। चौकी प्रभारी अर्दली बाजार सुरेंद्र कुमार शुक्ला के साथ इंस्पेक्टर कैंट पहुंचे। मारपीट में घायल लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर कैंट राजकुमार शर्मा ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज से आरोपियों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें